फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कमरे के अंदर फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Sat, 04 Nov 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के दशहरा में गुरुवार की देर रात एक युवक ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह बेटे के न उठने पर कमरे में पहुंचे पिता ने शव फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दशहरा निवासी सूर्यभान सिंह का बेटा शिवेंद्र सिंह उर्फ शीबू (20) बिजली की वायरिंग का काम करता था। पिता ने बताया कि गुरुवार रात वह खाना खा कर कमरे में सोया था। शुक्रवार सुबह वह जब उठकर उसके कमरे में पहुंचे तो बेटा फंदे पर लटक रहा था। बेटे के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रसूलाबाद थाना पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर परिजनों से जानकारी की। पिता सूर्यभान ने पुलिस को बताया कि बेटा कुछ दिन से तनाव में रह रहा था। पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। वह लोग समझ नहीं पाए कि बेटा ऐसा कदम उठा लेगा। बेटे की मौत पर मां संगीता, बड़े भाई विकास सिंह समेत अन्य परिजन बिलखते रहे। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने छानबीन करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें