रोली की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धानी नगला में शनिवार रात ससुरालियों ने विवाहिता को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले को दुर्घटना का रूप देने को उसे सीएचसी शाहाबाद ले गए। यहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों को भी दुर्घटना में मौत होने की सूचना दे दी।
मृतका के पिता ने पति, देवर, देवरानी समेत पांच लोगों पर रॉड से पीटकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा तहरीर पुलिस को दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भारी वस्तु से किए गए वार से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। धानी नगला निवासी रोली (26) पत्नी रोहित को ससुराली शनिवार रात 11 बजे सीएचसी शाहाबाद लेकर पहुंचे।