फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्रूखाबाद में रुपये के लेन देने के विवाद में महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Fri, 31 Jul 2020 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदन निवासी रघुनंदन उर्फ पप्पू का गांव के ही मान सिंह से 20 हजार रुपये के लेन देन का विवाद कई माह से चल रहा है। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम फिर दोनों पक्षों में किसी बात पर विवाद हुआ। तभी मान सिंह अपने कुछ साथियों के साथ रघुनंदन के घर में घुस गया। वहां रघुनंदन की पत्नी सुधा देवी(35) रोटी बना रही थी। मानसिंह ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आए रघुनंदन को भी घायल कर दिया।

पर हमलावर नहीं माने और लाठी-डंडों से पीटकर सुधा को मरणसन्न करने के बाद भाग गए। सुधा देवी की देवरानी विनीता पत्नी नरोत्तम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस गांव पहुंची, तब तक सुधा ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रघुनंदन का सीएचसी में इलाज कराया। रघुनंदन ने गांव के मान सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें