कानपुर। बिधनू निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह अप्रैल 2025 में चकेरी निवासी युवक से हुआ था।विवाह के कुछ समय बाद से ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दिसंबर 2025 को नहाते समय उनके नंदाेई ने चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर जबरन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। शिकायत करने पर मारपीट कर भगा दिया गया। तबसे वह मायके में रह रही हैं। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।(संवाद)