फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कूटरचित दस्तावेज से मकान हड़पने के आरोप में आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थाने में गुजैनी निवासी महिला ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने उनके मकान के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे हड़पने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुजैनी निवासी छाया शर्मा के अनुसार उन्होंने वर्ष 2016 में अपने मकान का विधिवत बैनामा कराया था। आरोप है कि नवीननगर काकादेव निवासी तेजपाल सिंह भाटिया, सुखविंदर भाटिया, नवजोत, जसजोत ने गुजैनी के शिवम श्रीवास्तव, उमादेवी, अभिषेक रावत और अविनाश निगम ने साठगांठ कर उनका मकान हड़पने का प्रयास किया। आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। 29 सितंबर 2024 को एक गिफ्ट डीड तैयार कराई फिर दो अप्रैल 2025 को उसी संपत्ति का बैनामा सुखविंदर भाटिया के नाम करा लिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें