फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला व उसकी बेटी का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सनिगवां के चिश्ती नगर निवासी सीमा गौतम ने बताया कि वह घरों में काम करके परिवार चलाती हैं। वह अपने पति जितेंद्र गौतम और चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती हैं। रविवार सुबह पड़ोस की एक महिला ने उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ अभद्रता की। सीमा ने इसका विरोध किया तो पीट दिया। सीमा ने सनिगवां चौकी में शिकायत की। सीमा के मुताबिक पुलिस से शिकायत करने के बाद शाम को आरोपी महिला अपनी अन्य महिला और पुरुष साथियों के साथ उनके घर के बाहर आई और उन्हें व बेटी को फिर से पीटा। नुकीले हथियार से लहूलुहान कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें