कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्थित गंगा इन्क्लेव अपार्टमेंट में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी रविंद्र सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि केडीए के अमीन अपने साथी के साथ नशे की हालत में अपार्टमेंट परिसर पहुंचे। आरोप है कि जब सुरक्षा नियमों के तहत उन्होंने रोककर पूछताछ की तो वे भड़क गए और गालीगलौज करने लगे। दोनों ने उन्हें पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पिटाई से उनके चेहरे और शरीर पर कई चोटें आईं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)