फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला व वृद्ध किसान की मौत

Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उन्नाव जिले के सोहरामऊ और असोहा थानाक्षेत्र में पंखे में उतरे करंट की चपेट में एक महिला व वृद्ध किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव महनौरा निवासी राधा (37) पत्नी लाल मंगलवार को पति व सास के साथ भोजन करने के बाद घर के बाहर छप्पर के नीचे फर्राटा पंखा लगा कर सो रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान राधा का हाथ पंखे से टकरा गया। हाथ लगने से पंखा राधा के ऊपर गिर गया। पंखे में पहले से करंट उतरने से राधा चपेट में आ गई। कुछ देर बाद राधा की सास ने उसे देखकर शोर मचाया जिस पर पति ने पंखे का स्विच बंद किया।

जब तक वह पत्नी को लेकर अस्पताल जाता उसकी मौत हो गई। पति के अनुसार 15 वर्ष पहले उसका राधा से विवाह हुआ था। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति ने करंट की चपेट में आकर मौत की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, असोहा थानाक्षेत्र के बजरंगखेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय किसान रामप्रसाद लोध बुधवार चारपाई पर लेटे थे। पंखा न चलने पर बिना स्विच से तार निकाले वह पंखे का तार पकड़ लिया।

इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। जब तक परिजन कुछ समझ पाते रामप्रसाद की मौत हो गई। सांसें रुकी देख परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह मृतक के पुत्र सुनील ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें