सोशल मीडिया के साथ हाईटेक हुई पुलिस अब फेसबुक-ट्वीटर के बाद यूट्यूब लाइव चैनल पर भी जनता के लिए उपलब्ध हो गई है। इससे लोगों से सीधी पैठ बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
यूपी पुलिस यू ट्यूब के चैनल में हरदोई की पुलिस भी शामिल हो रही है।
एसपी ने बताया कि जनता से सीधा जुड़ाव के लिए महानिदेशक के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह प्रयास यू ट्यूब के माध्यम से किया है। लोगों के बीच पुलिस की मित्र वाली छवि के लिए फेसबुक व ट्वीटर पर भी पीआरओ हरदोई के नाम से एकाउंट हैं। इन एकाउंट पर पुलिस अपने प्रयासों से किए गए कार्याें को फेसबुक पर लोड करती ही रही है। इसके अलावा लोगों से सुझाव या शिकायत भी आमंत्रित किया है।
इसके बाद अब पुलिस विभाग के तकनीकी विभाग ने यूपी पुलिस नाम से यू-ट्यूब पर चैनल बनाया है। इसका उद्देश्य पुलिस के किए जाने वाले सराहनीय कार्यों से जुड़े वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड किया जाना और लोगों तक सीधे पहुंचना है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि इस चैनल से पूरे प्रदेश के जिलों की तरह अपना जिला भी जुड़ेगा। महानिदेशक केे आए निर्देशों को पुलिस अधिकारियों व
सीओ को भिजवा दिया हैं। पुलिस की छवि सकारात्मक हो सके इसको लेकर अधिकारियों के नए प्रयास है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पुलिस विभाग आनलाइन एफआइआर और मुकदमों पर की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रखने के लिए सीसीटीएनएस शुरू कर चुकी है।
इन गतिविधियों पर वीडियो लोड करने के निर्देश
वृद्ध की मदद करते हुए, यातायात से संबंधित, साइबर क्राइम, ह्यूमन राइट के संबंध में आयोजित किए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस के महत्वपूर्ण अवसर परेड, पुलिस स्मृति दिवस, जनपद में चलाए जाने वाले ऑपरेशन, ऑपरेशन साहस व पुलिस के वीरतापूर्ण वीडियो आदि।