फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केस्को कार्यशाला में सेंध लगाकर दो लाख का तार चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 03 Nov 2026 09:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्वालटोली थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्वालटोली थाना क्षेत्र के खलासी लाइन स्थित केस्को की कार्यशाला में सेंध लगाकर चोर करीब दो लाख रुपये का तांबा और एलुमिनियम का तार चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सात अक्तूबर की रात की है। केस्को के अवर अभियंता सौरभ यादव की तहरीर पर पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज की है। चोरी गए सामान की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी गई है। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नकाबपोश नजर आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें