फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर: कड़ाके की ठंड में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तीन यात्रियों की मौत

Fri, 21 Jan 2022 05:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में गुरुवार को कड़ाके की ठंड में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तीन यात्रियों की मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक सिटी साइड आरक्षण केंद्र के पास एक अज्ञात अधेड़ बुधवार रात कंपकंपाते हुए आया और लेट गया। सुबह किसी ने सूचना दी कि वह बेहोश है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठंड से तीन यात्रियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कड़ाके की ठंड के बीच कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तीन यात्रियों की मौत हो गई। जीआरपी ने शवों का पंचनामा भरा। एक शव परिजनों के सुपुर्द किया गया, जबकि दो का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

 

जीआरपी के मुताबिक सिटी साइड आरक्षण केंद्र के पास एक अज्ञात अधेड़ बुधवार रात कंपकंपाते हुए आया और लेट गया। सुबह किसी ने सूचना दी कि वह बेहोश है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

इसी तरह हजारीबाग झारखंड निवासी शंभू राय (35) पूर्वा एक्सप्रेस से इलाज के लिए दिल्ली एम्स जा रहे थे। वे कोल्ड निमोनिया से ग्रसित थे। भाई सुभाष ने बताया कि रास्ते में ठंड लगी और बेहोश हो गए। सेंट्रल स्टेशन पर चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

इसके अलावा एलटीटी-गोरखपुर से कैंसर का इलाज कराकर मुंबई से आ रहे शिवगोविंद खेड़ा, उन्नाव निवासी संत प्रसाद (53) की पुखरायां स्टेशन पार होते ही तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अचेत हो गए। कानपुर सेंट्रल पर डॉक्टरों ने चेक किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। संत प्रसाद लोधी के साथ उनके बेटे उमाकांत और बेटी नीलम यात्रा कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें