मनमानी का आलम तब नजर आया जब शराब की दुकानों में भीड़ इस कदर बढ़ी कि कोविड नियमों का भी ध्यान नहीं रहा। कानपुर में संक्रमित मरीजों के मिलने और कोरोना से मौतों का सिलसिला अभी रुका नहीं है, शासन के निर्देश के बाद शराब की दुकानें खुल गईं हैं।
कानपुर में भले ही अभी 17 मई तक कोरोन कर्फ्यू के आदेश को पुलिस सख्ती से पालन कराने का प्रयास कर रही है लेकिन मंगलवार दोपहर शराब की दुकानों पर सभी नियम-कानून टूटते नजर आए। शासन से सोमवार रात में जारी आदेश पर शराब की दुकानें खुलते ही भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मनमानी का आलम तब नजर आया जब शराब की दुकानों में भीड़ इस कदर बढ़ी कि कोविड नियमों का भी ध्यान नहीं रहा। कानपुर में संक्रमित मरीजों के मिलने और कोरोना से मौतों का सिलसिला अभी रुका नहीं है, शासन के निर्देश के बाद शराब की दुकानें खुल गईं हैं। मंगलवार सुबह से ही घरों से निकलकर लोग शराब दुकानों में लाइन लगाने लगे। इस दौरान लोगों को दो गज दूरी का ध्यान भी नहीं रहा।