फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दो दुकानों पर सात हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
रनियां मॉडल शॉप का निरीक्षण करती आबकारी टीम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। नियमों की अनदेखी करने पर शराब की दो दुकानों पर सात हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। होटलों और ढाबों का निरीक्षण कर शराब न पिलाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने आबकारी टीम को शराब की दुकानों के निरीक्षण के निर्देश दिए थे। आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह व प्रशांत कुमार ने पुलिस के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। परसौली की देशी शराब की दुकान में सेल्समैन के साथ एक और व्यक्ति बैठा था। नियमानुसार दुकान के अंदर सेल्समैन के अलावा किसी और को नहीं बैठना है।
आबकारी टीम ने दुकान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बिवाइन देशी शराब की दुकान में रेट बोर्ड न होने पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया। टीम ने नबीपुर, रनियां, रायपुर में अंग्रेजी, देशी व बियर की दुकानों का निरीक्षण किया। इन दुकानों में कोई खास कमी नहीं मिली। आबकारी टीम ने रनियां व नबीपुर में हाईवे किनारे के होटल व ढाबा चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें