फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं का रुख बदला, आज बारिश के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में 24 घंटे के अंतराल में हवाओें का रुख बदल गया। कई दिनों से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रहीं हवाएं अब दक्षिण पूर्वी छोर से आने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जनवरी को स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है। इस सप्ताह अलग-अलग हिस्सों में बादल भी छाए रहेंगे। बारिश के तत्काल बाद तीन दिनों तक घना कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

इस बीच सामान्य से तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में ठंड का असर भी बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आई। पारा 24.2 से कम होकर 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में बादल होने से न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। इससे पारा 7.6 से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस हो गया।
स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि पहले 29 जनवरी को ही बारिश की उम्मीद थी, अब इसमें 30 जनवरी भी जुड़ गई है। दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से यूपी के मध्य क्षेत्र में हवा के कम दबाव का असर बढ़ रहा है। इसी से बारिश की संभावना बढ़ी है। अगले एक सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कोहरा अधिक पड़ने की संभावना है। सीएसए में स्थापित मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले महीने की शुरुआत में तीन दिनों तक अधिक कोहरा पड़ सकता है। उसके बाद मौसम खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें