फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों व विद्यालय के विकास पर खर्च करेंगे पुरस्कार राशि : राजनलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शिक्षक दिवस पर बिकरू निवासी अध्यापक राजन लाल को मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


वह चौबेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बंसठी प्रथम में सहायक अध्यापक हैं। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 25 हजार रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि वह यह राशि विद्यालय और बच्चों के विकास में लगाएंगे।

इसके अंतर्गत पांच डिजिटल एक्सरसाइज बोर्ड, सभी बच्चों के लिए आई कार्ड, टाई, बेल्ट, पेन, पेंसिल, कॉपी, बैग और ड्रेस आदि आवश्यक सामग्री खरीदी जाएगी।

राजन को यह सम्मान शिक्षा में नए-नए नवाचारों जैसे शिक्षा आपके द्वारा, मेरी गुल्लक मेरी पहचान, स्टार ऑफ द डे/मंथ/ईयर, मन की बात बोलती पेटियां, विद्याज्ञान परीक्षा एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी कराने और विद्यादान महादान अभियान के अंतर्गत छात्रों के लिए निशुल्क पुस्तकालय स्थापित करने जैसी पहल के लिए प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें