चित्रकूट में मुंबई-हावड़ा रूट पर तेंदुए की मौत हुए अभी एक हफ्ते भी नहीं बीते थे फिर एक वन्यजीव की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग के मारकुंडी टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच नर तेंदुए की रात्रि में ट्रेन से टकराने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जहां कानपुर चिड़ियाघर से आए डॉक्टरों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया था। मंगलवार सुबह फिर बारामाफी-मारकुंडी के बीच जंगली बिल्ली की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई।