फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: प्रेमी की बाहों में इश्क फरमा रही थी पत्नी, देखते ही खौला पति का खून, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

Thu, 15 Jun 2023 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Murder: सहायल थाना क्षेत्र में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति आपा खो बैठा। उसने ईंट से कूचकर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में देर रात एक बजे पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने दोनों की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंचीं पुलिस को नंदपुर निवासी सेवाराम दोहरे की छत पर पत्नी रागिनी व गांव के रिंकू यादव के खून से लथपथ शव मिले। दोनों के चेहरे बुरी तरह कुचले थे और शरीर पर चोटों के निशान मिले। उनके पास मौजूद हत्यारोपी पति भी खड़ा था।
पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात लगभग एक बजे वह परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। कुछ देर बाद आहट मिलने पर आंख खुली, तो पत्नी गायब थी। वह छत पर पहुंचा, तो रिंकू यादव पत्नी के साथ था। 

विज्ञापन

ईंट से कूचकर बेरहमी से मारा
इस पर वह अपना आपा खो बैठा। उसने रिंकू को पकड़ लिया और उसके साथ पहले मारपीट की। फिर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध कर छत पर डाल दिया। इसके बाद अपनी पत्नी के भी हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दोनों की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी।

112 पर फोन कर खुद दी जानकारी
दोनों के मरने के बाद हत्यारोपी डायल 112 पर फोन करके खुद पुलिस को जानकारी दी। एक साथ दो लोगों की हत्या की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि हत्यारोपी पति को हत्या में प्रयुक्त ईंट के साथ गिरफ्तार कर लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ कार्रवाई की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अन्य परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें