फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: राजमिस्त्री संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, आरोपी का घर घेरकर पथराव, थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Wed, 14 Jun 2023 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya: दिबियापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेर लिया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में राज मिस्त्री की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने आरोपी का घर घेर लिया, जब पुलिस पहुंची तो उन पर पथराव कर दिया। पथराव में थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन

पथराव में पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एएसपी, एसडीएम समेत काफी संख्या में आला अधिकारी पहुंच गए। रविवार रात लगभग एक बजे गांव झाबर का पूर्वा निवासी ग्रामीण गांव के एक युवक अनिल कुमार उर्फ बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
मृतक की पत्नी सीमा और परिजनों ने गांव के युवक और साथियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पानी में डूबकर मौत आया था। मृतक के परिजन दो दिन से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

50 लोगों ने घेर लिया आरोपी का घर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच कर करवाई की बात कही थी। इस बीच बुधवार सुबह लगभग दस बजे मृतक के लगभग 50 महिला और पुरुष परिजनों ने फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर स्थित आरोपी का घर घेर लिया। डर के कारण तीन युवक भूतल में घुस गए।

भूतल का गेट बंद कर डाला ताला
मृतक के परिजनों ने भूतल का गेट बंद कर ताला डाल दिया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली, तो प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सीओ प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी को हटाने का प्रयास किया। इस बीच परिजनों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस पर हमला बोल दिया।

भीड़ ने गिट्टी से पथराव कर दिया
सड़क पर पड़ी ईंट की गिट्टी से पथराव शुरू कर दिया। हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेद्र, कांस्टेबल रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम मनोज कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दिबियापुर सीएचसी में चल रहा है इलाज
यहां परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना की सूचना पर डीएम नेहा प्रकाश, एसपी चारु निगम समेत जिले भर के आला अधिकारी दिबियापुर थाने पहुंच गए। घायल थाने के प्रभारी निरीक्षक और पुलिस कर्मियों का इलाज दिबियापुर सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें