फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पति की हरकतों से परेशान थी, फिर उठा लिया ये कदम

Sun, 16 Jul 2017 10:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
अपने पति की हरकतों से अजीज आकर एक महिला ने ऐसा कदम उठा लिया जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी...
विज्ञापन

   
Trending Videos

डेमो
यूपी के बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कल्हरा गांव में सविता (22) पत्नी मनोज कुमार ने शनिवार को सुबह ससुराल में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भागकर आए लेकिन सविता को बचाया नहीं जा सका। कुछ ही देर बाद उसने वहीं दम तोड़ दिया।
 

डेमो
पति के मुताबिक घटना के वक्त वह अपनी मां के साथ खेत में था। पिता गांव के प्राथमिक विद्यालय पढ़ाने गए थे। एक सप्ताह पूर्व वह मुंबई से गांव लौटा है। घरेलू कामकाज को लेकर उसने पत्नी को डांट दिया था। इसी से झुब्ध होकर सविता ने आग लगा कर जान दे दी। छह माह पूर्व शादी हुई थी। मृतका का मायका बाघा तेंदुरा गांव है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन

डेमो
उधर, हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव में मलखान (40) पुत्र श्यामलाल ने शनिवार को सुबह कमरे का दरवाजा बंद कर सीलिंग हुक पर रस्सी का फंदा बना कर फांसी पर झूल गया। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए और उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक पुत्र की आवारागर्दी से परेशान होकर मलखान ने आत्महत्या का प्रयास किया।

-पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दी 
-पुत्र से परेशान पिता फांसी लगा जान देने की कोशिश की 
                                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें