फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पति बोला- तुम्हारे अवैध संबंध हैं, सुनते ही पत्नी कर दिया चाकू से वार, सीने और कान पर गंभीर चोटें

Sun, 22 Jan 2023 05:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक पत्नी ने पति पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने सास की तहरीर पर बहू सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चाकू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में दूसरे युवक से संबंध रखने का आरोप लगाने पर पत्नी ने पति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सास ने बहू सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायल पति का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी नितिन बाथम का पत्नी रामबेटी बाथम से शनिवार को विवाद हो गया। पति ने पत्नी पर दूसरे युवक  से संबंध रखने  का आरोप लगाया। रामबेटी ने पति नितिन को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उसी दौरान अनुराग आ गया और उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पुत्री साधना कटियार व अनूप कटियार आ गए। रामबेटी व अनुराग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सास तारावती की तहरीर पर बहू रामबेटी व अनुराग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल नितिन के सीने और कान पर गंभीर चोट आने से उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पत्नी रामबेटी और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक पर चाकू से गंभीर वार किए गए हैं। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें