फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, बहुत कुछ कह रही थीं लाश के पास पड़ी लाल चूड़ियां

Sun, 04 Aug 2019 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर शुक्रवार रात पति की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह छह बजे जब बेटी छत से नीचे आई तो पिता को आंगन में मरा देख शोर मचाया। शोर सुनकर कमरे में मौजूद महिला भी आंगन में पहुंच गई।
विज्ञापन


उधर, बहनोई की तहरीर पर युवक की पत्नी और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया। ग्राम निरंजनपुरवा निवासी सीताराम (45) पुत्र भभूती खेती-किसानी करते थे। उनकी पहली शादी टड़ियावां क्षेत्र के शिवलालपुरवा में हुई थी, जिससे एक बेटी गीता है।
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद बेटी के छोटी होने पर सोलह साल पूर्व साली मीरा संग दूसरी शादी कर ली। मीरा से तीन बेटियां बिंदाश्री, जूली और अस्मिता हैं। रात तीनों बेटियां छत पर सोई हुईं थी, जबकि सीताराम मीरा संग कमरे में थे। सुबह दूसरे नंबर की बारह साल की बेटी जूली जब छत से नीचे आई तो पिता का शव आंगन में जमीन पर पड़ा देख चीख पड़ी।

शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीताराम की बेटियों से पूछताछ की। सीताराम के बहनोई परमाई लाल का कहना है कि मीरा के प्रेम संबंध सांडी क्षेत्र के सैदापुर गांव के एक व्यक्ति से हैं। आरोप लगाया कि मीरा ने उक्त प्रेमी और दो अन्य लोगों संग हत्या की है।

बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने मीरा और उसके प्रेमी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि सीताराम के गले में रस्सी के निशान थे और मौके पर चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। बताया कि मीरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें