फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी सीआरपीएफ जवान की हत्या, स्कूटी से ले जाकर जला दिया था शव

Thu, 14 Jun 2018 08:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक दिनेश का साला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सीआरपीएफ जवान की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इसका खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया है। शव को खेत में ले जाकर आग लगा दी थी। जवान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, साले समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पत्नी और उसके भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के न मिलने पर उसके साथी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


एटा जिले के थाना अलीगंज के झकरई निवासी दिनेश कुमार सीआरपीएफ 75 बटालियन श्रीनगर में तैनात थे। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला में मकान बनाकर रहते थे। दिनेश कुमार का आठ जून को गांव के खेत में अधजला शव मिला था। उसकी शिनाख्त दो दिन बाद भाई रमेश चंद्र ने की थी। रमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने जवान की पत्नी रमा दिवाकर, उसके भाई राहुल निवासी चीनीग्राम फर्रुखाबाद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की है।

पुलिस ने पत्नी और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ जवान दिनेश के ड्यूटी पर जाने के बाद पत्नी रमा दिवाकर के साथ प्रेमी भी घर पर रहता था। छह जून को प्रेमी घर आया था। उसी रात करीब 11 बजे दिनेश कुमार भी 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया। पत्नी ने प्रेमी को कमरे में छिपा दिया। पति को आशंका हुई तो पत्नी से विवाद हुआ। जवान ने पत्नी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

पति को गायब दिखाने के लिए सास को फोन पर पति के घर न आने की जानकारी दी

डेमाे पिक
रात में दोनों लोग सो रहे थे, तभी प्रेमी दूसरे कमरे से बाहर आया और उसने जवान की रिवाल्वर से दिनेश को दो गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सात जून को दिन भर शव घर में रखा रहा। रात करीब 11 बजे स्कूटी से प्रेमी, शव को लेकर खेत पर गया और वहां पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घर में फैले खून को प्रेमी और मृतक की पत्नी ने साफ किया। पति को गायब दिखाने के लिए पत्नी ने अपनी सास को फोन पर पति के घर न आने की जानकारी दी। पत्नी ने श्रीनगर कंट्रोल रूम में फोन कर पति का मोबाइल न मिलने की जानकारी दी। 


शहर कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। पत्नी व उसके भाई को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके एक साथी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने भी महिला से पूछताछ की। 


एटा के अलीगंज के गांव झकरई निवासी रमेश चंद्र ने सीआरपीएफ जवान दिनेश की पत्नी रमा दिवाकर, उसके भाई और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि छह जून को छुट्टी पर आया था। आठ जून को रमा ने घर पर फोन किया और कहा कि पति छुट्टी पर आए हैं, उनका फोन नहीं मिल रहा है। तब सभी लोग भगुआ नगला आए और जानकारी की। पांचालघाट चौकी पहुंचने पर भाई के गायब होने की जानकारी दी। तब पुलिस ने शव मिलने की बात कही, शव देखा तो वह उसके भाई दिनेश का था। पत्नी ने अपने भाई व प्रेमी के साथ मिलकर भाई दिनेश की हत्या कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें