यूपी के औरैया जिले में एक एेसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पत्नि ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी। जानें पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला रायसिंह में बुधवार की रात अवैध संबंधों के चलते देवर और भाभी ने मिलकर पति की गला काटकर हत्या कर दी। पत्नी के देवर से अवैध संबंधों की जानकारी होने पर पति विरोध करता था।
विज्ञापन
3 of 4
पत्नी ने अपने पति को गला काटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मां राममूर्ति ने थाने में बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना से क्षेत्रीय लोग भी अचंभित है।
मृतक की फाइल फोटो और बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
मृतक धर्मेंद्र यादव गांव में खेती किसानी करता था। यहां उसकी छह बीघा जमीन है। हत्यारोपी भाई अजय यादव अविवाहित है और प्राइवेट में ड्राइवरी करता है। तीसरा भाई रिंकू वारदात के समय मां के साथ मां के मायके झांसी गया हुआ था। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।