फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! दे दो छुट्टी: पत्नी ने मायके में नहीं मनाई है होली, 22 साल बाद जाना है ससुराल, पांच दिन का अवकाश स्वीकृत

Sat, 04 Mar 2023 09:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिकर्मी द्वारा होली के लिए अवकाश मांगने के लिए आवेदन किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि साहब, पत्नी ने 22 साल से मायके में होली नहीं मनाई है। वो मेरे साथ ससुराल जाने पर अड़ी है।
 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी द्वारा लिखा गया आवेदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिल के रिट सेल में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी को 22 वर्ष से मायके में होली मनाने का मौका नहीं मिला। ऐसे में पति ने इन तथ्यों का हवाला देकर 10 दिन की छुट्टी देने की मांग की। एसपी ने पांच दिन का अवकाश देकर इंस्पेक्टर को रवाना कर दिया।

विज्ञापन

एसपी कार्यालय के रिट सेल में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने तीन मार्च को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 22 वर्ष से उनकी पत्नी होली के अवसर पर अपने मायके नहीं जा सकी है। इसके कारण वह नाराज चल रही है और होली पर वह अपने मायके जाने के लिए जिद कर रही है।
वह मुझे भी साथ ले जाना चाहती है। ऐसे में अवकाश स्वीकृत कराने के लिए दबाव बना रही है। ऐसे में 10 दिन का अवकाश चार मार्च से स्वीकृत किया जाए। एसपी ने पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है। उनकी छुट्टी चार मार्च से लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मैस के रुपये भुगतान को लेकर काफी लंबे समय तक मुकदमा लड़ा और जीत कर विभाग को अपने कर्तव्य के बारे में बताया था। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद तत्कालीन एएसपी अजय प्रताप को लीगल नोटिस भेजकर चर्चा में बने रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें