फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कराई पति की हत्या: प्रेमी से बोली- चलो काम खत्म भओ, युवक बोला- मुश्किल में मर पाओ है, पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 23 Aug 2023 07:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना अहमदाबाद देहात के थाना खंडवा क्षेत्र की घटना है। वहां से पुलिस टीम भेजी गई है, जो घटना का मामला दर्ज कर जांचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस दिन पहले अहमदाबाद नौकरी के लिए गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को ताखा लाया गया। परिजनों ने पत्नी के इशारे पर युवक के साथ रह रहे पड़ोसी गांव के हत्या करने का शक जताते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से शव हटवाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर अहमदाबाद पुलिस को जानकारी दे दी है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सुतियानी मोड निवासी हाकिम सिंह (38) दस आठ अगस्त को अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने के लिए गया था। वह वहां किराए का कमरा लेकर रहने लगा। हाकिम के पिता के अनुसार, 10 अगस्त को पड़ोसी गांव का एक युवक भी अहमदाबाद गया था।
वह उनके बेटे की ही कमरे में रह रहा था। सोमवार सुबह कमरे में साथ रह रहे युवक ने ही पत्नी को फोन करके हाकिम की मौत की सूचना दी। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने सूचनापर शव का पोस्टमार्टम करवाकर गांव भेजा। मंगलवार दोपहर करीब तीन बज शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शक होने पर परिजनों ने मृतक की पत्नी का फोन चेक किया तो उसमें एक ऑडियो मिला। इसमें एक महिला और युवक बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

पत्नी और आरोपी युवक को हिरासत में लिया
करीब 19 मिनट के ऑडियो में शराब पिलाकर हत्या करने की बात कही जा रही है। ऑडियो सुनकर परिजन भड़क गए उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी और गांव के उक्त युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामला अहमदाबाद होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि पत्नी और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

अहमदाबाद भेजी गई है पुलिस टीम
उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, अहमदाबाद पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार, एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें आरोपी युवक एक महिला का नाम लेते हुए हत्या की बात कह रहा है। पुलिस ऑडियो और वीडियो की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना अहमदाबाद देहात के थाना खंडवा क्षेत्र की घटना है। वहां से पुलिस टीम भेजी गई है, जो घटना की जांचकर कार्रवाई करेगी।

युवक बोला- बड़ी मुश्किल में मर पाओ है
वायरल हुए ऑडियो में एक महिला कह रही है कि जा कह रहे हमहीं दिखाऊं हैं। दूसरी तरफ से युवक कह रहा है कि बड़ी मुश्किल में मर पाओ है। फिर महिला कहती है कि चलो काम खत्म भओ। युवक जवाब में कहता है कि पता आंखी मीच कै हमने दबाइय दओ हुहिये जहर फांसी देखी जइये। महिला कहती है कि हमसे जे बातें ना करो हिम्मत उखर जइये, जनी है बाकी सात भांवरी की अब तुम प्यार भरी बातें करो।

महिला बोली- हम जिंदगी अपने हिसाब से काट लिएं
रोने तो परये, रोइयें नायीं तो लोगन को शक हुइये। युवक कहता है कि मेरी बात सुन तेरो जिंदगी भर साथ निभयें, बच्चों को पढएं, बिटियन की शादी करएं, तब हम करएं तोय मेरे घायीं देखने समझ में आईं। महिला कहती है कि खेतई की बात करत हो तुम। युवक बोला- जब तुम्हारी इच्छा होय तब कर दियो। महिला जवाब देते हुए कहती है कि हम जिंदगी अपने हिसाब से काट लिएं, तुम्हें बुलवाओ नाहीं पढये। जा कहो इतनी जल्दी करदियें तो लोगन को शक नाहीं हुइये।
विज्ञापन

हमने पहले शराब पिलाई और उसके बाद गला दबाकर कर दी हत्या
एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें युवक फोन पर किसी से बात कर रहा है। कह रहा है कि वह बार बार फोन कर रही थी कि हत्या कर दो। हमने पहले शराब पिलाई उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हाकिम मेरे फोन से घर वीडियो काल करता था। उसके बाद हमारी बात होने लगी। इस वीडियो में बोलने वाला युवक आरोपी बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें