पनकी थाने में महिला ने अपने सिपाही पति पर मारपीट, शोषण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के वाजौता गांव निवासी अलका देवी अपने छोटे पुत्र मयंक के साथ अमन एनक्लेव बी ब्लॉक, गंगागंज स्थित एक अपार्टमेंट में रह रही हैं। आरोप है कि पति प्रदीप सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2021 से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर तैनात हैं और वर्तमान में थाना घाटमपुर कानपुर नगर में कार्यरत हैं। शराब के नशे में मारपीट करते हैं। 30 मई की रात करीब 11:30 बजे पीट दिया। छोटे पुत्र ने बीच-बचाव किया। अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।