फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेड़ कटवाने में एनएसआई निदेशक समेत पांच पर रिपोर्ट, एक साल हो सकती जेल

Thu, 04 Jun 2026 11:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में रात में कीमती पेड़ कटवाने के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें दर्ज धाराओं के मुताबिक आरोप तय होते हैं तो संस्थान की निदेशक समेत अन्य आरोपियों को एक साल तक जेल में गुजारना पड़ सकता है। अर्थ दंड भी देना होगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी कानपुर रेंज राकेश कुमार पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एनएसआई की निदेशक सीमा परोहा, निजी सुरक्षा कमांडर उदय प्रताप सिंह राठौर, संपदा अधिकारी विनय कुमार, फार्म प्रबंधक अशोक कुमार, अनवरगंज के मेसर्स तिवारी वुड मर्चेंट पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वन अधिकारी राकेश के मुताबिक, एनएसआई के कर्मचारी संघ के मंत्री अजीत कुमार और सभापति अरविंद कुमार सविता की शिकायत पर वन विभाग की टीम 27 मई को एनएसआई पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। सुरक्षा कर्मी ने कहा निदेशक सीमा परोहा की अनुमति के बगैर ताला नहीं खुल सकता।
विज्ञापन


टीम को लौटना पड़ा। 29 मई को एक बार फिर टीम मौके पर पहुंची तो सुरक्षा कर्मी ने कहा कि मंत्रालय से एक टीम आई है निदेशक व अन्य स्टाफ व्यस्त हैं। टीम को फिर गेट से लौटा दिया। दो जून को वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके की कॉम्बिंग की और जबरन ताले खुलवाए। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर पंजीकृत कर ली गई है। विवेचना अधिकारी जांच कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें