फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: हादसे में पत्नी की मौत, घायल पति पर हत्या का आरोप

Sun, 08 Nov 2020 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में डीसीएम की चपेट में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। हादसा जीटी रोड पर प्रेमपुर के पास हुआ है। मायके पक्ष ने पति पर बाइक से पत्नी को डीसीएम के नीचे फेंक कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार पति और पत्नी हेलमेट नहीं लगाए थे। मैनपुरी जनपद के ग्राम ललूपुरा निवासी शिव कुमार पुत्र जवाहरलाल की शादी सरायदायमगंज में रहने वाली 25 वर्षीय माधुरी के साथ मई 2020 में हुई है।

शनिवार शाम सात बजे शिव कुमार पत्नी माधुरी को ससुराल विदा कराकर बाइक से गांव जा रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड पर स्थित प्रेमपुर कस्बे के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक डीसीएम की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हादसे में माधुरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। मामले की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता अवधेश सिंह ने बताया कि दामाद शिव कुमार ने बेटी के साथ घर पर ही मारपीट की थी और फिर हत्या करने की धमकी देकर उसे अपने साथ लेकर जा रहा था।

रास्ते में उसकी बेटी को डीसीएम के पास ले जाकर धक्का देते हुए नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल शिव कुमार को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें