फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, शादी के बाद पहली बार पति के साथ जा रही पत्नी की मौत

Sat, 17 Aug 2019 05:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद गढ्डे में गिरा ट्रक और कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पत्नी और चचेरे भाई के साथ नोएडा जा रहे सीए की कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक कार को करीब 200 मीटर तक घसीट ले गया। बाद में ट्रक और कार खंती में पलट गए। हादसे में सीए की पत्नी की मौत हो गई। सीए और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इन्हें कानपुर रीजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सीए कन्नौज के सरायमीरा क्षेत्र में रहने वाले बड़े बर्तन व्यापारी के बेटे हैं। कन्नौज शहर के सरायमीरा जीटी रोड निवासी आनंद कुशवाहा बर्तन और सराफ कारोबारी हैं। इनका 30 वर्षीय बेटा अरुण कुशवाहा नोएडा में सीए है। वह वहीं सेक्टर 18 में रहता है।
 

शनिवार सुबह अरुण चचेरे भाई सुधांशु उर्फ रेशू (20) पुत्र हरिश्चंद्र के साथ नोएडा जाने के लिए घर से निकले थे। फर्रुखाबाद के मोहल्ला मनिहारी में ससुराल से 28 वर्षीय पत्नी गरिमा को लेने के बाद तीनों लोग नोएडा के लिए रवाना हो गए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए वह गुरसहायगंज के तेराजाकेट होते हुए तालग्राम की ओर जा रहे थे।

तेराजाकेट क्षेत्र में जीटी रोड पार करते समय कानपुर की ओर से केला लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अरुण की कार में  टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ट्रक में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में गरिमा की मौके पर मौत हो गई। अरुण और उसके चचेरे भाई सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से परिजनों ने दोनों को रीजेंसी में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। 

हादसा देखकर कांप गई रूह 
हादसा देखकर लोगाें की रूह कांप गई। ग्रामीण रामसच्चे, बलबीर बाथम, रामशंकर बाथम, राम शरन बाथम, अरुण, रामलाल, रामवीर, राजीव जाटव, बंटू जाटव पानी भरे गड्ढे में कूद गए। कार मे फंसे अरुण और रेशू को निकालने के साथ गरिमा का शव निकाला गया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने तत्काल दोनों को अपनी जीप से अस्पताल में भर्ती कराया। रामशरन बाथम और रामलाल ने बताया कि अगर चालक ट्रक को रोक देता तो इतना बड़ा हादसा न होता। चालक भागने के प्रयास में कार को घसीट ले गया।

पहली बार पति के साथ नोएडा जा रही थी गरिमा 
हादसे में मौत का शिकार हुई फर्रुखाबाद के मनिहारी मोहल्ला में रहने वाली गरिमा कुशवाहा की नवंबर 2018 में अरुण से शादी हुई थी। शादी के बाद से गरिमा ससुराल में रह रही थी। 14 अगस्त को अरुण नोएडा से घर आया था। रक्षाबंधन को पत्नी गरिमा को मायके छोड़ने गया था। शनिवार को मायके से ही गरिमा पहली बार पति के साथ नोएडा जा रही थी। हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें