फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शराब पीने से किया इनकार तो बौखला गया पति, फिर दी ये सजा

Sat, 20 Apr 2019 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक महिला को शराब पीने से इनकार करने की बहुत बड़ी सजा मिली। महिला का पति उसे जबरन शराब पिला रहा था जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद तो पति अपना आपा खो बैठा। इतना ही नहीं महिला ने जो बातें बताई वह किसी के भी होश उड़ा दें। महिला ने मायके जाकर परिवार को बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले उसे जबरन शराब पिलाते थे। विरोध करने पर आए दिन उस पर जुल्म करते थे। महिला के घरवालों ने जब ये बातें सुनी तो उनके होश उड़ गए। मामला यूपी के कानपुर देहात जिले का है।
विज्ञापन
Trending Videos

पति समेत ससुरालीजन उसे जबरन शराब पिलाते थे- महिला का आरोप

रसूलाबाद कस्बे के सौंज कहिंजरी निवासी सुमन देवी ने थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2018 में औरैया के बेला पिपरौली निवासी भगवती प्रसाद मौर्या संग हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत ससुरालीजन उसे जबरन शराब पिलाते थे। विरोध करने पर आए दिन मारपीट किया करते थे।
विज्ञापन

शराब पीने से मना कर दिया

महिला के मुताबिक गुरुवार को जब उसने शराब पीने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें