फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के लिए मौत बनकर आईं मछली, लालची पति ने पीटा तो उसने मौत को गले लगा लिया

Thu, 09 May 2019 08:53 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो, परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले में ससुरालियों ने बेरहमी से युवती की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन

औरैया जनपद के दिबियापुर के गडेकापुर्वा निवासी उजियारे लाल पुत्र राजाराम ने 12 मई 2018 को 24 वर्षीय बेटी रूबी की शादी थाना ठठिया क्षेत्र के फुलवारी गांव निवासी शिवम के साथ की थी। उजियारे लाल का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दहेज न मिलने के कारण शिवम और उसके परिजन रूबी का उत्पीडन करते थे।
 

Trending Videos

मछली बनाने का रूबी ने किया था विरोध

बुधवार शाम को शिवम और उसके परिजनों ने रूबी को बेरहमी से पीट दिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट के बाद रूबी ने कमरे में फांसी लगा ली। इस दौरान शिवम पहुंच गया और उसने रूबी को फंदे से उतार कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शिवम समेत परिवार के लोग शव छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर परिवार के साथ पहुंचे उजियारे लाल ने मेडिकल कालेज में हंगामा किया। इसके बाद उजियारे लाल की तहरीर पर पति शिवम, ससुर, सास, ननद, जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मछली बनाने का रूबी ने किया था विरोध

पोस्टमार्टम में रूबी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। जबकि उसकी मौत की वजह को फांसी बताया गया है। थानाध्यक्ष शैलेद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

फुलवारी निवासी शिवम कुमार बुधवार शाम को बाजार से मछली खरीदकर ले गया था। पत्नी रूबी से उसने मछली बनाने को कहा था, लेकिन रूबी मछली मनाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर शिवम ने परिवार के लोगों के साथ उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें