फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं मरने जा रहा हूं...', कुछ देर बाद ननद ने भाभी को दी भाई के मरने की झूठी सूचना, आहत महिला ने की खुदकुशी

Fri, 02 May 2025 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में एक शख्स ने पत्नी को फोन कर कहा कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके कुछ ही देर बाद उसकी बहन ने अपनी भाभी को भाई की मौत की झूठी पुष्टि कर दी। इससे आहत नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
रुचि का फाइल फोटो, मायके पक्ष ने लगाया आरोप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर दस दिन से मायके में रह रही नवविवाहिता ने पति से ससुराल जाने के लिए मना कर दिया। फिर पति ने कॉल कर आत्महत्या करने जाने की बात कही। नवविवाहिता जब तक कुछ कर पाती तब तक ननद ने उसके जान देने की पुष्टि कर दी। 
विज्ञापन


सदमे में आई नवविवाहिता कमरे में गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच पड़ताल की। कल्याणपुर में ए 15 एल्डिको काउंटी निवासी रुचि कुमार (25) के पिता जुगुल किशोर और मां संतोष का देहांत हो चुका है। 

रुचि आयुर्वेद दवाइयों का व्यापार करने वाले मामा संजय कुमार के साथ रहती थी। रुचि की एक छोटी बहन शिवानी और नानी मीरा हैं। मामा ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 को उन्होंने भांजी का प्रेम विवाह शिवराजपुर के पाठकपुर वार्ड नंबर 4 निवासी मार्केटिंग करने वाले राहुल सिंघल से किया था। 
विज्ञापन


मामा और ससुरालीजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज कम देने को लेकर पति और ससुरालीजन भांजी को प्रताड़ित करते थे। उन लोगों को पता चला तो दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन इसके बाद भी वह भांजी को परेशान करता रहा। 

इन्हीं सब से परेशान होकर रुचि 10 दिन पहले मायके एल्डिको रुकने आ गई। मामा और अन्य परिजनों के अनुसार, इसके बाद बीते शुक्रवार को पति रुचि को ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा लेकिन रुचि ने प्रताड़ना के डर से जाने से साफ इंकार कर दिया। 

 

मायके पक्ष का आरोप है कि इसके बाद बुधवार रात पति राहुल ने रुचि को फोन कर आत्महत्या करने जाने की बात कही। आरोप है कि इस पर वह जब तक इधर-उधर हाथ पैर पटकती तब तक ननद सुलेखा ने फोन कर उसके जान देने की पुष्टि कर दी। 

 
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का भी आरोप
हताश होकर वह कमरे में गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमॉर्टम किया गया जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टता पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। कुछ परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी सही बात सामने आएगी उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें