फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला रेत बेरहमी से की हत्या

Sun, 28 Jul 2019 11:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
कानपुर बर्रा की एक नवविवाहिता ने मुंबई में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मुंबई के पनवेल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पनवेल पुलिस ने घटना की जानकारी बर्रा पुलिस को दी, जिसके बाद मृतक के परिजन मुंबई जाकर शुक्रवार को शव शहर लेकर आए। 
विज्ञापन


मूलरूप से शिवली (कानपुर देहात) निवासी प्राइवेटकर्मी कैलाश राठौर बर्रा- 8 में सूरजमुखी के मकान में परिवार संग किराये पर रहते हैं। उनका बड़ा बेटा हरिओम (28) एक प्रतिष्ठित ऑटो मोटर्स में मैकेनिक था। कैलाश ने बताया कि इसी साल छह मई को उन्होंने हरिओम की शादी रूरा के महोई गांव निवासी प्रीति से की थी।

 
विज्ञापन

इसी साल मई में हुई थी दोनों की शादी, मामा के घर जाने की बात कहकर पति को ले गई थी मुंबई

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रीति हरिओम पर अलग रहने का दबाव बनाने लगी थी। उसने कहा कि मुंबई में उसके मामा के पास चलकर काम करो। इस पर 20 जुलाई को दोनों मुंबई जाने के लिए सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। वहां प्रीति ने अपनी सहेली का भाई बताते हुए रूरा निवासी गौरव सिंह से हरिओम को मिलवाया। फिर तीनों मुंबई के लिए रवाना हो गए।

सोमवार को मुंबई के पनवेल स्थित एक चॉल (हाता) में तीनों पहुंचे। हरिओम सो गया तो प्रीति ने तकिए से उसका मुंह दबाया और गौरव ने चाकू से हरिओम का गला रेत दिया। चॉल में मौजूद दीपा माथुर नाम की एक महिला ने हत्यारों को देख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पनवेल पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने बर्रा पुलिस को जानकारी दी। पनवेल पुलिस ने कैलाश की तहरीर पर बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हत्या के बाद सास को किया था फोन
हरिओम के छोटे भाई शिवओम ने बताया कि घटना के दिन सुबह भाई से फोन पर बात हुई तो उन्होंने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी। फिर दोपहर में प्रीति ने अपनी सास केतकी देवी के पास फोन कर हरिओम के चोट लगने की बात कहते हुए हालत गंभीर होने की बात कही। जब परिजन मुंबई पहुंचे तो हत्याकांड की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें