फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: शराब पीने में बाधक बनी पत्नी...तो पति ने नाली में गिराकर बेरहमी से मारा, तमाशबीन बने रहे पड़ोसी

Thu, 20 Apr 2023 10:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में शराब पीने में बाधक बनी पत्नी की पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति अपनी पत्नी को नाली में गिराकर मारता रहा और पड़ोसी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में शराब पीने में बाधक बनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पति ने उसे नाली में गिरा लिया और पीटता रहा। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पर पहुंची बेटी और पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दी गई है।

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने की टाउनहाल स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी गंगाराम जाटव शराब पीने का आदी है। रोज-रोज शराब पीने से परेशान पत्नी रीना जाटव (45) विरोध करती थी। गुरुवार देर शाम पति शराब पीकर घर पहुंचा। उसने मना किया, तो विवाद शुरू हो गया।
गुस्साए पति ने रीना को पीटना शुरू कर दिया। वह मारते हुए मकान के बाहर ले आया। बाहर बनी नाली में रीना को गिरा दिया। वहां भी उसने रीना को पीटना बंद नहीं किया। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ देर में पहुंचे उसके पुत्रों ने मां को छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल में जुटी है पुलिस
परिजन घायल रीना को लेकर निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यहां से परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बेटी दीप्ति अपने पति के साथ पहुंची। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर पति मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें