पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद बयानों के लिए न्यायालय में पेश किया। बता दें कि क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को भोर में 14 वर्षीय किशोरी के बाबा व अन्य परिजन खेत में गेहूं की थ्रेसिंग कराने चले गए।
युवक छत के रास्ते से भाग गया था
घर में किशोरी अकेली थी। उसी गांव का युवक छत के रास्ते से घर में घुस आया। युवक ने किशोरी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी के बाबा घर लौटे, तो उन्होंने किशोरी के हाथ पैर बंधे देखे। वहीं, आरोपी युवक छत के रास्ते से भाग गया था।