फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी बोली- पति ने चापड़ से किया जानलेवा हमला, दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनवरगंज के इफ्तिखाराबाद में एक महिला ने पति पर चापड़ से जानलेवा हमला करने और पड़ोसी के घर के बाहर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अनवरगंज थाने में तहरीर देकर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता शाहना रहमान के मुताबिक, उसका निकाह फैज रहमान से 16 साल पहले हुआ था। आरोप है कि तीन साल से पति के घर के सामने रहने वाली एक युवती से संबंध हैं। इसे लेकर पति प्रताड़ित करता था। 23 अक्तूबर को वह नमाज पढ़ रही थीं। पति ने बड़ी बेटी को चोरी का आरोप लगा पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर उन्हें पीटा और पड़ोसी के घर के बाहर तलाक दे दिया। अनवरगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार फैज, सास शाहजहां समेत अन्य ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें