विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान वह हरजिंदर नगर कालीबाड़ी स्थित टेक्निकल चाय वाले की दुकान पर रुक गए। यहां उन्होंने वृद्ध दुकानदार सुशीला गुप्ता को हटाकर खुद चाय बनाई और छानकर लोगों को पिलाई।
इसके बाद महाना ने सुशीला गुप्ता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दुकानदार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उन्हें बहन बताया। मौके पर वीडी राय समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।