फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कन्नौज में 'पत्नी बनी दुश्मन', प्रेमी के साथ मिलकर किया कुछ ऐसा

Fri, 17 Aug 2018 12:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज में हत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के तालग्राम में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर खुरपी से कई वार कर मौत से घाट उतारने का प्रयास किया। उसे मरा समझ कर वह घर से भागी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया किया गया।

 

हालत नाजुक होने पर कानपुर हैलट भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में रक्तस्राव रोकने के लिए गर्दन और आसपास लगाए गए 15 टांके। पुलिस कर रही आरोपी पत्नी की तलाश। थाना तालग्राम के किशनपुर गांव की घटना। पति का नाम मान सिंह पुत्र सुघर सिंह है वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश में छापेमारी

डेमो पिक
15 अगस्त की शाम घर आया था। 16 अगस्त की रात देर करीब की ये घटना है। पत्नी का नाम मुन्नी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें