यूपी के हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति, उसके बहनोई और ननद पर नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली में जबरन वेश्यावृत्ति कराए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने एएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
टड़ियावां थाना क्षेत्र की एक महिला गुरुवार को अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उसने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसने वर्ष 2015 में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही पति उससे देह व्यापार कराना चाहता था। वह राजी नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
इससे वह शादी के एक साल बाद दिल्ली से मायके आ गई। न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया। इसकी सुनवाई चलती रही। न्यायालय से मामले को परामर्श केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया। अप्रैल 2018 में समिति के सदस्यों के सामने पति ने समझौता कर लिया। वह दोबारा दिल्ली ले गया।