उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का अाराेप लगने के बाद याेगी सरकार हर अाेर से सवालाें के जवाब में घिरी नजर अा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर बलात्कारियाें काे बचाने का अाराेप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 4
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का एकमात्र एजेण्डा विकास है। उसका लक्ष्य सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है। राजनीति में जाति-धर्म का घालमेल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 4
अाराेपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का छिपा एजेंडा है कि समाज में असंतोष पैदा हो और विषमता में वृद्धि हो। गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत से बीजेपी की बोली बिगड़ गई हैं। भाषा की मर्यादा टूट गई है। सपा और बसपा के परस्पर सहयोग को षडयंत्र बताया जा रहा है। बीजेपी अपने कुप्रचार से 2019 के चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश में है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में अपराधों पर कोई रोक नहीं है। न्याय की बात कोई सुनने वाला नहीं है। बीजेपी राज में कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। यह सरकार बलात्कारियों का बचाव कर रही है। बेटी बचाओं का नारा देती है और रोज ही बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं।