फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी सरकार...वही धरने पर बैठा: टूटी पड़ी है पुलिया, विधायक से एक्सईएन बोले- बन चुकी है, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 03 Sep 2023 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: एक्सईएन ने पुलिया का निर्माण पूरा हो जाने की बात कही, तो विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि वह यहीं बैठे हैं, आओ और दिखाओ आकर कि कहां पुलिया बनी है।
विज्ञापन
रूपपुर गांव के पास टूटी पुलिया पर धरने पर बैठे भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बीघापुर क्षेत्र के बारा-भगवंतनगर मार्ग से निकल रहे भाजपा विधायक रूपपुर गांव के पास पहुंचे तो टूटी पुलिया देख रुक गए। सिंचाई विभाग के एक्सईएन को फोन किया, तो उन्होंने बताया कि पुलिया तो बन गई है। झूठ से नाराज विधायक पुलिया पर ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

ढाई घंटे बाद एक्सईएन पहुंचे और दो दिन में पुलिया का निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने हिदायत दी कि सरकार की छवि धूमिल न करों। भगवंत नगर तहसील क्षेत्र के बारा-भगवंतनगर नगर मार्ग पर रूपपुर के पास पुलिया एक साल पहले टूट गई थी।
शनिवार रात करीब सात बजे क्षेत्रीय भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला रात करीब सात बजे वापस आ रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही रूपपुर गांव के पास पहुंची तो टूटी पुलिया देख उनका पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पुलिया का निर्माण आठ महीने से अधूरा है।

विज्ञापन

कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं बनवाया
सिंचाई विभाग शारदा खंड के अधिकारियों ने कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं बनवाया। अब तक लोग सड़क से उतर कर निकल जाते थे लेकिन अब खंती में भी पानी भरा होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। विधायक आशुतोष शुक्ला ने एक्सईएन शैलेश कुमार सिंह को फोन मिलाया और टूटी पुलिया के बारे में जानकारी की।

विधायक पुलिया पर ही धरने पर बैठे
एक्सईएन ने पुलिया का निर्माण पूरा हो जाने की बात कही, तो विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि वह यहीं बैठे हैं, आओ और दिखाओ आकर कि कहां पुलिया बनी है। इसके बाद विधायक 7:20 बजे पुलिया पर ही धरने पर बैठे हैं। विधायक ने बताया कि वह पहले भी दो बार एक्सईएन से पुलिया का निर्माण कराने को कह चुके है।

सरकार की छवि धूमिल होती है
उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए मांग के अनुसार बजट दे रही है। लेकिन ऐसे अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की छवि धूमिल होती है। विधायक के धरने पर बैठने की सूचना पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी , सीओ माया राय, बारा सगवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दो दिन में पुलिया का निर्माण कराने की बात कही
विधायक ने एक्सईएन के आने के बाद ही यहां से जाने की बात कही। रात 9:30 बजे एक्सईएन पहुंचे और विधायक से दो दिन में पुलिया का निर्माण कराने की बात कही। इसके बाद विधायक पुलिया से उठे। कहा कि पुलिया का निर्माण पूरा करके सूचना दें। उन्होंने ग्रामीणों से भी कहा कि अगर दो दिन में पुलिया न बने तो फोन करके सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें