फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है चंदू जाणी, एटीएस पर हमला कर हुआ था फरार, एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर, हजार करोड़ का मालिक

Fri, 15 Jan 2021 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चंदू जाणी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के नजीराबाद थाने से वांछित चल रहे 50 हजार के ईनामी बदमाश चंदू जाणी  को राजस्थान एटीएस ने गिरफ्तार किया। थाने ले जाते वक्त उसके पचास से अधिक साथियों ने एटीएस पर हमला कर उसको छुडा ले गए। पुलिस जवाबी कार्रवाई शुरू की तो गुरुवार को चंदू ने बाडमेर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। यूपी एसटीएफ पिछले कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


कानपुर और कानपुर देहात में बदमाश पर कई केस दर्ज हैं। जल्द ही कानपुर पुलिस उसको यहां के केसों में पूछताद के लिए कानपुर लाएगी। नजीराबाद थाने से वांछित चल रहे ईनामी बदमाश राजस्थान बाड़मेर मौखाब निवासी चंदू जाणी उर्फ चंद्रप्रकाश को बुधवार को एटीएस ने बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

टीम उसको लेकर बाड़मेर की तरफ रवाना हुई, तभी बीच रास्ते पर 4 चार पहिया वाहनों में सवार हथियारबंद बदमाशों ने एटीएस की टीम पर हमला बोल दिया। वाहन रुकवाने के बाद चंदू को एटीएस के शिकंजे से छुड़ा ले गए। इससे जिले में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी कानपुर पुलिस अधिकारियों को हुई तो उन्होंने भी एसटीएफ को अलर्ट मोड पर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एसटीएफ ने बाड़मेर पुलिस से संपर्क साधा और उनके साथ मिलकर कर रेंज में नाकाबन्दी की गई। रात भर चंदू के रिश्तेदारों के से लेकर उसके खास लोगों के घर पुलिस ने दबिश दी। सर्विलांस टीम भी एक्टिव कर दी गई। पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस और एसटीएफ के सख्त तेवर से घबराए चंदू जाणी ने गुरुवार की शाम बाड़मेर के सदर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

लग्जरी कार का शौकीन, हजार करोड़ की संपत्ति
कानपुर नगर और देहात में चंदू के खिलाफ कुल पांच केस दर्ज हैं। कानपुर नगर में नजीराबाद और महाराजपुर थाने में एक-एक केस है। वहीं रसूलाबाद में उसके खिलाफ तीन एफआईआर हैं। लॉकडाउन के दौरान महाराजपुर में चंदू की गाड़ी से तीन करोड़ की शराब बरामद हुई है। चंदू लग्जरी कारों का शौकीन है। उसके पास दो करोड़ की कारें हैं। कुल संपत्ति एक हजार करोड़ से अधिक है। अवैध रूप से वो शराब बिहार समेत देश के कई राज्यों में सप्लाई करता है। जब भी उसके ट्रक पकड़े जाते हैं, वो कभी उसको छुड़ाने नहीं आता है। 

नेताओं से है सांठगांठ
राजस्थान में चंदू के कनेक्शन बड़े नेताओं से हैं। इस वजह से वो आसानी से फरारी काट लेता है। कई बार एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन राजनीतिक शह से वो बचता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें