परिवहन निगम के चेयरमैन ने हादसा न करने वाले चालकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषण की
कानपुर परिवहन विभाग ने बसों से हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए प्रोत्साहन योजना लांच की है। इस योजना के तहत जिस चालक के कार्यकाल में हादसे नहीं होंगे या फिर सबसे कम हादसे होंगे उसे पुरस्कृत किया जाएगा। विभाग पुरस्कार को कई श्रेणी में विभाजित किया है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने हादसा नहीं करने वाले चालकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषण की है। 10 साल के सेवाकाल में जिस ड्राइवर ने कोई भी एक्सीडेंट नहीं किया होगा। उसे रिटायरमेंट पर एक लाख रुपये का पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ड्राइवर से एक साल के सेवाकाल में एक्सीडेंट में किसी राहगीर की जान नहीं जाती है तो उसे 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दो साल में यह रकम 7500, तीसरे साल में 10 हजार, चौथे साल में 12,500 और पांचवें साल में 15 हजार हो जाएगी। विभाग द्वारा इसकी एक सूची भी तैयार की जा रही है। पात्रों को एक कार्यक्रम का आयोजन करके विभागीय अधिकारी प्रोत्साहन योजना देंगे। इसके साथ ही हादसे रोकने के लिए ड्राइवरों को जागरूक भी करेंगे। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि जल्द ही इस योजना का लाभ पात्रों को दिया जाएगा।