कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में आजाद नगर निवासी सैफी (18) पुत्र मुन्ना मिस्त्री की फोन पर बात करते समय अचानक गश खाकर गिर जाने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक रोजे से था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है।