खतरनाक लैपर्ड कैट (तेंदुआ बिल्ली)
कानपुर चिड़ियाघर में सोमवार को चार खतरनाक लैपर्ड कैट (तेंदुआ बिल्ली) पहुंचीं। चिड़ियाघर के डॉ. आरके सिंह ने बताया कि टीम इन्हें गुवाहाटी चिड़ियाघर से लेकर आई है। इनमें दो नर और दो मादा हैं। यह बिल्ली घरेलू बिल्ली की तरह ही होती है लेकिन इसके पैर लंबे होते हैं। दर्शक इन्हें देखकर रोमांचित हो उठेंगे। इन सबके अलावा अन्य जानवरों और पक्षियों को लाने की तैयारी भी की जा रही है।