राज्यपाल जनता इंटर कालेज में बने हैलीपेड पर मंगलवार सुबह 9.55 बजे उतरेंगे।
इटावा बकेवर में राज्यपाल रामनाईक के दौरे की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। जनता कालेज बकेवर में 25 अक्टूबर मंगलवार को राज्यपाल उत्तर प्रदेश रामनाईक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल जनता इंटर कालेज में बने हैलीपेड पर मंगलवार सुबह 9.55 बजे उतरेंगे। वहां से कार से जनता कालेज पहुंचेंगे। 11 से 12 बजे तक वे स्व आनंद स्वरूप मिश्र जयंती समारोह में भाग लेेकर छात्रों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। डिग्री कालेज के लखना रोड पर स्थित 2 नंबर गेट राज्यपाल के प्रवेश के लिए रहेगा। गेट नंबर 1 से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, कमिश्नर डीआईजी, डीएम, एसएसपी जा सकेंगे। इटावा रोड पर थाना के सामने स्थित गेट के बगल वाले मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी। कालेज प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आमंत्रित लोग आईडी लेकर आएं। इंटर कालेज के 6 कक्षों का शिलान्यास भी राज्यपाल डिग्री कालेज के कार्यक्रम स्थल पर ही करेंगे।