फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस ने टरकाया तो किसान ने ऑनलाइन दर्ज कराई लूट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लूट की घटना का शिकार हुए एक किसान ने सेन पश्चिम पारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय किसान को फटकार लगाकर थाने से टरका दिया। परेशान किसान ने लूट की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कुरौना बहादुरनगर निवासी किसान राहुल साहू के मुताबिक 16 मार्च शाम करीब सात बजे वह पैदल खेत से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर बने स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास बाइक सवार तीन युवक मिले।

उन्होंने आवाज देकर उन्हें बुलाया और बिना कारण पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों ने उनके कपड़ों की तलाशी ली। नकदी न मिलने पर बाइक सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर सचेंडी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित थाने नहीं आया है। ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज होने पर की जानकारी हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें