फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पोल टूटने पर नीम के पेड़ से बांध दी बिजली केबल

Wed, 19 Aug 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में डेढ़ वर्ष पहले बिजली पोल टूटने के बाद जिम्मेदारों ने एलटी केबल नीम के पेड़ पर बांध दी। इसके बाद दूसरा पोल लगाना भूल गए। बारिश में पेड़ भीगने से करंट का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर के उपकेंद्र से जुड़े गहलौं फीडर के गंभीरपुर गांव में बिजली निगम कर्मियों की लापरवाही अब लोगों की जान के लिए खतरा बनी है। गोपाल पाल, रमेश व विश्वनाथ ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के बीचों बीच लगा जर्जर बिजली पोल टूट गया था। इसके बाद बिजली कर्मी पहुंचे और नया पोल लगाने के बजाय एलटी केबल नीम के पेड़ पर बांध दी। अब हवा चलने पर केबल टूटने का डर है। वहीं, बारिश में पेड़ भीगने से करंट लगने का खतरा है। आंधी में पेड़ की डाल टूटने का खतरा है। एसडीओ विवेक पांडेय ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले पोल टूटना बताया गया है। अब उन्हें इसकी जानकारी दी गई है। जेई को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही दूसरा पोल लगावाकर नीम के पेड़ पर बंधी केबल हटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें