फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोर-चोर चिल्लाकर कोठरी की बंद, गेट खोला तो निकला बेटा और किशोरी, फिर हुआ ये सब

Wed, 17 Sep 2025 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: मामले में युवक और उसके पिता के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोर-चोर के शोर में एक पिता ने नलकूप की कोठरी में किशोरी के साथ मौजूद अपने बेटे को बंद कर दिया। इसके बाद शोर मचाकर भीड़ बुला ली। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब कोठरी का दरवाजा खोला गया तो बेटे को किशोरी संग देखकर पिता दंग रह गया। फिलहाल किशोरी के परिजनों की ओर से युवक और उसके पिता के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल के बाद दुष्कर्म की भी धारा बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन


खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राधेश्याम मंगलवार दोपहर खेत पर पहुंचे। नलकूप की कोठरी से उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दीं। इस पर उन्हें लगा कि अंदर चोर है। उन्होंने कोठरी में बाहर से कुंडी लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर जब दरवाजा खोला गया तो राधेश्याम का बेटा अभिनंदन उर्फ गोलू, 16 साल की किशोरी के साथ बाहर आया। तभी खेत का बटाईदार और किशोरी का पिता भी पहुंच गया। परिजनों को देखते ही किशोरी ने गोलू पर बंधक बनाकर अश्लीलता और छेड़खानी का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

पुलिस पिता-पुत्र और किशोरी को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें