कानपुर देहात के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र में चंपतपुर गांव में दरवाजे पर खेल रहे 11 वर्षीय मासूम को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मासूम की माैके पर ही माैत हाे गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला।
कस्बा निवासी विजय कांत तिवारी का ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार है। सोमवार को वह सरगांव खुर्द निवासी अशोक सिंह के भाई के प्लाट पर ट्रैक्टर से मिट्टी डाल रहा था। वह ट्रैक्टर में मिट्टी लादकर गांव के चंद्रपाल पाल के घर के बाहर से गुजरा। तभी दरवाजे पर खेल रहा उसका 11 वर्षीय बेटा अतुल ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
क्टर उसे रौंदता हुआ गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मनोज ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग निकला। परिवार वालों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों संग हंगामा करने की कोशिश की लेकिन उससे पहले पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया।
प्रभारी निरीक्षक महिपत सिंह गौर ने बताया ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। मिट्टी डालने की अनुमति के बारे में भी जांच की जाएगी। अनुमति न होने पर अवैध खनन में कार्रवाई की जाएगी।